रिपोर्ट -विशाल गुप्ता
Chandauli: चंदौली नौगढ़ 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौगढ़ क्षेत्र के बसौली गांव स्थित एकलव्य मंदिर परिसर के मैदान में पंचायती खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कैलाश यादव उर्फ कपिल आदित्य नारायण उर्फ गुड्डू तथा मदन मोहन विश्वकर्मा द्वारा किया गया। (Chandauli) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम जियावन यादव (एडवोकेट) रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को सामाजिक समरसता का माध्यम बताया।

महोत्सव में कबड्डी रस्साकसी लंबी कूद तथा बालिका वर्ग की कबड्डी जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। (Chandauli) प्रतियोगिताओं में बसौली ग्राम पंचायत के अंतर्गत तीन गांव हनुमानपुर, लालतापुर और बसौली की टीमों ने भाग लिया।

Also Read –Mathura News: मथुरा दौरे पर आज सीएम योगी, ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, जानिए डायवर्जन प्लान
Chandauli: प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
कबड्डी (बालक वर्ग) में लालतापुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बसौली की टीम उपविजेता रही। (Chandauli) रस्साकसी में हनुमानपुर की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में बसौली की टीम ने जीत हासिल की, वहीं लालतापुर की टीम उपविजेता रही।
लंबी कूद (बालक वर्ग) में श्याम सुंदर ने प्रथम, सिकंदर ने द्वितीय, और रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद (बालिका वर्ग) में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन युवक मंगल दल के अजय द्वारा किया गया। समापन समारोह में विजेताओं को जनप्रतिनिधियों व अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष राजनाथ यादव चकिया विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव,विवेक यदुवंशी
राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) नवयुवक अध्यक्ष सुहैल ख़ान
तथा ग्राम पंचायत के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान युवाओं में खेलकूद के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।















