Chandauli: चंदौली बसौली में शेरू यादव के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा रैली, युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज़्बा

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -विशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: नौगढ़-स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्रामपंचायत बसौली में युवा समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव उर्फ़ शेरू के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों बाइक सवार युवाओं ने भाग लिया, जिनके कंधों पर तिरंगा और वाहनों पर राष्ट्रध्वज लहराते हुए पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

WhatsApp Image 2025 08 16 at 3.53.07 PM 1

Chandauli: रैली का मार्ग और उत्साह

यह रैली बसौली से प्रारंभ होकर ललतापुर, मेजगाई, ठठवाँ होते हुए पुनः बसौली में समाप्त हुई। (Chandauli: चंदौली बसौली में शेरू यादव के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा रैली, युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज़्बा) लगभग 5 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान युवाओं ने “जय जवान जय किसान”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “जय हिंद” जैसे देशभक्ति नारे लगाए। पूरे रास्ते में देशभक्ति का माहौल बना रहा और रैली की गूंज आस-पड़ोस के गांवों तक चर्चा का विषय बनी रही।

WhatsApp Image 2025 08 16 at 3.53.07 PM

शेरू यादव के समर्थन में युवाओं की हुंकार

रैली के दौरान युवाओं ने शेरू यादव के समर्थन में जोरदार नारेबाज़ी की। गलियों और सड़कों पर युवाओं की जोशीली उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय वातावरण में बदल दिया। (Chandauli: चंदौली बसौली में शेरू यादव के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा रैली, युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज़्बा) रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि यह आयोजन देश के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है।

Also Read –Kritika Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मालिक के घर आएगा नन्हा मेहमान, प्रेग्नेंट हैं कृतिका मलिक

शेरू यादव का संदेश

इस अवसर पर जयप्रकाश यादव उर्फ़ शेरू ने कहा, स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।”

Also Read –Bigg Boss 19 Winner: शुरू होने से पहले ही पता चल गया बिग बॉस 19 के विनर का नाम

रैली का समापन और सम्मान समारोह

रैली का समापन ग्राम्या संस्था के चिराग केंद्र पर हुआ, जहां संस्थान के निदेशक बिंदु सिंह ने युवाओं का पुष्पगुच्छ और मिठाई देकर स्वागत किया और उनके देशभक्ति के जज़्बे की सराहना की।
इस रैली में पिंटू कॉल, शंकर, रामचंद्र, चंदन सिंह, सूर्यभान, रामलाल सिंह, मिंटू मौर्य, मनोज सिंह, गोलू, सचिन, सत्यम, सुमित सहित कई अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें