Chandauli: “पुलिस आपके द्वार” अभियान: फरियादियों के घर पहुंचकर समाधान कर रही है चकिया पुलिस- अर्जुन सिंह

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चकिया चंदौली। हेलो नमस्कार मैं चकिया इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह बोल रहा हूं…., मैं आपके घर आकर आपकी समस्या का समाधान करना चाहता हूं। (Chandauli) इंस्पेक्टर के नेतृत्व में “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फरियादियों के घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह और उनकी टीम फरियादियों के घर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनका निस्तारण करने का प्रयास करते हैं।

फरियादियों को थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है, बल्कि पुलिस खुद उनके घर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह द्वारा फोन पर फरियादियों से संपर्क किया जाता है और उनकी समस्याओं को समझने के बाद उनके घर जाकर समाधान किया जाता है। (Chandauli) इस अभियान के तहत पुराने और नए मामलों का निस्तारण किया जा रहा है और फरियादियों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read –Bail Pola Festival History: बैलों के सम्मान में ऐतिहासिक पर्व, जानिए बैल पोला का इतिहास और महत्त्व

इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का मानना है कि हर समस्या का निदान करने के लिए मुकदमा दर्ज करना ही एकमात्र विकल्प नहीं है, बल्कि समझौते के माध्यम से भी मामलों का निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फरियादियों के दिलों दिमाग में जाकर समझौता करने से भी मामले का निस्तारण कराया जा सकता है।

Also Read –Ek Chatur Naar Teaser: बेगम वर्सेज बादशाह! एक चतुर नार का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

इस अभियान के तहत फरियादियों को न्याय मिलने की संभावना बढ़ गई है और उन्हें थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो रहे हैं और जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ रहा है। (Chandauli) पुलिस की भूमिका न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने की है, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने की भी है। (Chandauli) इस अभियान के माध्यम से पुलिस अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा रही है और जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें