Greater Noida: नोएडा दहेज हत्या: अब पीड़ित परिवार पर उत्पीड़न का आरोप, बहू बोली- ‘निक्की और कंचन मुझे मारती थीं’

Facebook
X
WhatsApp
दहेज हत्या मामले में रीलों और ब्यूटी पार्लर विवाद ने कैसे गहराया पारिवारिक  कलह

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ‘दहेज के सिलसिले में हुई हत्या’ के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. अब मृतक निक्की की भाभी मीनाक्षी ने उसके परिवार पर उसी तरह के आरोप लगाए हैं, जैसे आरोप निक्की के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर लगाए थे. (Greater Noida) मीनाक्षी ने दावा किया कि दहेज के लिए उसके साथ ‘मारपीट’ की गई, जिसमें निक्की और उसकी बहन कंचन भी शामिल होती थीं.

मीनाक्षी के मुताबिक, उनकी और निक्की के भाई रोहित पायला की शादी 2016 में हुई थी. लेकिन बाद में मीनाक्षी और रोहित अलग रहने लगे. अब उन्होंने आरोप लगाया है कि निक्की के परिवार ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया. (Greater Noida) मीनाक्षी ने दावा किया कि उनके पिता ने शादी के समय एक मारुति सुजुकी सियाज कार और 21 तोला सोना पहले ही दे दिया था. लेकिन निक्की के परिवार ने ‘एक स्कॉर्पियो एसयूवी की मांग’ की.

मीनाक्षी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुई कथित मारपीट में निक्की का पूरा परिवार शामिल होता था. महिला ने दावा किया,

निक्की और कंचन दोनों मुझे मारती थीं. निक्की की मां और उसके पिता भिखारी सिंह भी मुझपर हमला करते थे. रोहित ने मेरे साथ तो मारपीट की ही. साथ ही, उसने एक बार मेरे भाई पर गोली भी चलाई थी.

मीनाक्षी के मुताबिक, उसके भाई दीपक भाटी ने 2024 में इस संबंध में एक FIR भी दर्ज कराई थी. मीनाक्षी ने ये भी दावा किया कि उसे दो बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया.

image 207

ये भी पढ़ें- Man Dies After Sex: शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी की मौत हो गई, कोर्ट ने गर्लफ्रेंड पर 8 लाख का जुर्माना ठोक दिया

Greater Noida: क्या है पूरा मामला?

घटना गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की है. (Greater Noida) आरोप है कि 21 अगस्त की रात निक्की को बुरी तरह पीटा गया और फिर उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई. पड़ोसियों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. फिर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि निक्की और उनकी बड़ी बहन कंचन की शादी एक ही परिवार में हुई थी. कंचन की शादी रोहित से, जबकि निक्की की शादी विपिन से दिसंबर, 2016 में हुई थी. शादी में स्कॉर्पियो एसयूवी समेत काफी सामान दिया गया था. आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- UP Baghpat: ‘बेटियों को दहेज में रिवॉल्वर दो, न हो तो कट्टा दो… ‘ पता है बागपत की महापंचायत में ऐसे एलान क्यों हुए?

बाद में निक्की के पति विपिन, सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया था. निक्की की भाभी मीनाक्षी से उसके ससुराल को लेकर भी सवाल पूछा गया. जवाब में मीनाक्षी ने कहा- ‘वो ऐसे बिल्कुल नहीं हैं. वो एक बहुत ही संपन्न परिवार हैं.’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें