Barabanki: बाराबंकी के देवा रेंज के कुर्सी थाना क्षेत्र में वन माफियाओं का कहर जारी है। अकबरपुर गांव में एक ठेकेदार ने सूखे पेड़ों के परमिट का दुरुपयोग कर हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर दी।ठेकेदार ने तीन सूखे आम के पेड़ों के परमिट पर तीन हरे आम के पेड़ और एक जामुन का पेड़ काट डाला। (Barabanki) स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार ने परमिट से अधिक पेड़ों की कटाई की है।
देवा रेंज में यह अवैध कटान का पहला मामला नहीं है। (Barabanki) क्षेत्र में लगातार पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायतें मिल रही हैं। इस मामले की सूचना वन रेंजर देवा मयंक कुमार को दी गई है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ये भी पढ़े –Barabanki: बाराबंकी परिवहन व ट्रैफिक की संयुक्त टीम ने बिना हेलमेट 15 वाहनो के किये चालान
रिपोर्ट -रामनिवास पाल
ये भी पढ़े – Mirai Cameo: मिराई में इस सुपरस्टार का कैमियो, एक झलक देख टूट पड़े दर्शक















