UP News: शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, पुलिस लाइन का किया भ्रमण

Facebook
X
WhatsApp

UP News: चित्रकूट पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

परेड के समय पुलिस अधीक्षक द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, सतर्क और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया गया। परेड के दौरान विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए तथा स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से दौड़ भी लगवाई गई।

WhatsApp Image 2026 01 09 at 11.22.41 AM 1 1

Also Read –MP News: मिशन शक्ति फेज 0.5 के अंतर्गत ग्राम कंठीपुर में कम्बल वितरण एवं जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक सुधारों के लिए निर्देशित किया। (UP News) साथ ही परेड में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। (UP News) निरीक्षण के दौरान थानों से आए सभी चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों, डायल-112 पीआरवी वाहनों तथा परिवहन शाखा में रखे अन्य वाहनों की स्थिति का जायजा लिया गया। प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

Also Read –Border 2 Runtime: धुरंधर जितनी लंबी है बॉर्डर 2? क्या दिखा पाएगी कमाल

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय एवं आर्मरी का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, प्रभारी आरटीसी शिवमूरत यादव, पीआरओ प्रदीप पाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें