Lucknow: इंडिया 24×7 लाइव टीवी न्यूज़ चैनल के कार्यालय परिसर में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। (Lucknow) कार्यक्रम की शुरुआत P.S मीडिया ग्रुप के चेयरमैन सुनील वर्मा द्वारा तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ की गई। इस अवसर पर चैनल के सभी कार्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

चेयरमैन सुनील वर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके मूल्यों न्याय, समानता और स्वतंत्रता पर चलकर ही राष्ट्र को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। (Lucknow) उन्होंने मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करती है।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा कर्मचारियों ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए। पूरे आयोजन में अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि इंडिया 24×7 लाइव टीवी न्यूज़ चैनल सदैव जनहित, सत्य और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करता रहेगा.
ये भी पढ़ें –Padma Awards: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, धर्मेंद्र-रोहित शर्मा के साथ 131 लोगों की लिस्ट में और कौन-कौन?















