Barabanki: बाराबंकी में पोस्ट बजट सेमिनार का सजीव प्रसारण, 973 किसान जुड़े कार्यक्रम से

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मनोज कुमार

Barabanki: बाराबंकी। दिनांक 06 मार्च 2026 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन (Agriculture and Rural Transformation)” थीम पर नई दिल्ली में आयोजित पोस्ट बजट सेमिनार का जनपद बाराबंकी के सभी विकास खण्डों में सजीव प्रसारण कराया गया। (Barabanki) इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति रही और वर्चुअल माध्यम से किसानों को भी जोड़ा गया।

WhatsApp Image 2026 03 06 at 8.14.27 PM 1

विकास खण्ड बंकी में कार्यक्रम का आयोजन पल्हरी प्रक्षेत्र स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में किया गया, जहां किसानों के बीच एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। (Barabanki) इस अवसर पर उप कृषि निदेशक बाराबंकी श्री धीरेन्द्र सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बंकी सहित 100 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

Also Read –Sonia Gandhi Article on Khamenei Death: ‘टारगेटेड किलिंग’ सिद्धांतों के विपरीत…, खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी का लेख, भारत की चुप्पी और PM मोदी के इजरायल दौरे पर साधा निशाना

इसके अतिरिक्त जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र, हैदरगढ़ समेत सभी विकास खण्डों और किसान कल्याण केन्द्रों पर भी एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिससे बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम को देखा और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Also Read –Maharashtra: अंजनगांव सर्जी के वासन पंढरी में दिल दहला देने वाली घटना, तालाब का पानी पीते ही 51 बकरियों की मौत

जनपद बाराबंकी में कुल 973 किसान इस सजीव प्रसारण कार्यक्रम से जुड़े और सरकार की कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं और बजट प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें