Barabanki News: गांधीनगर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला व तीन बच्चों की मृत्यु !

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News:  दिनांक 13 नवंबर 2026 को जनपद बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत गांधीनगर के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला और उसके तीन बच्चों के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मृतकों की शिनाख्त

1.किरन देवी पाल पत्नी रामतेज पाल उम्र लगभग 39 वर्ष
2.कनिष्का पाल पुत्री रामतेज पाल उम्र लगभग 07 वर्ष
3.अनुष्का पाल पुत्री रामतेज पाल उम्र लगभग 07 वर्ष) (कनिष्का व अनुष्का जुड़वा बहनें हैं)
4.काव्या पाल पुत्री रामतेज पाल उम्र लगभग 05 वर्ष

निवासीगण ग्राम बिकौलिया थाना बौंडी जनपद बहराइच हाल पता होली बाबा मन्दिर के पास,गांधी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के रूप में की गयी है। ज्ञात हुआ कि मृतका किरन देवी का इलाज चल रहा था। निरंतर बीमारी और शारीरिक कमजोरी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थीं।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वार सभी शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जीआरपी (GRP) तथा रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है।

जनपद- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें