Hardoi News: हरदोई एक हॉस्पिटल के लापरवाही की खबर सामने आई है जहां सिद्धार्थ हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर अस्पताल में उनसे 15 हजार रुपये भी जमा कराए गए, लेकिन इसके बावजूद समय पर समुचित इलाज नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि पीड़िता हिमांशी की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

मामले में अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर 15 हजार रुपये जमा कराने के बावजूद मरीज को बेहतर इलाज क्यों नहीं मिल सका? क्या अस्पताल में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध थीं?
फिलहाल मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
लोकेशन – हरदोई
संवाददाता- आशीष सिंह राजा









