UP News: तहसील सिरौलीगौसपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 07 मार्च 2026। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सिरौलीगौसपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री तेजस के, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। (UP News) समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी, उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया।

UP News: अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन बाधित व स्पष्टीकरण के निर्देश

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी द्वारा तहसील सिरौलीगौसपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 05 अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश निर्गत किए गए।

WhatsApp Image 2026 03 07 at 10.32.32 PM 1

मौके पर जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अशोक कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी रजनापुर द्वारा विद्युत मीटर रीडिंग के संबंध में दी गई शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित मीटर रीडर महफूज को टर्मिनेट किए जाने के निर्देश दिए। अख्तर अली पुत्र उमराव निवासी जलालपुर द्वारा न्यायालय आदेश का परिशीलन कर मेडबंदी कराए जाने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, इसके संबंध में उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । (UP News) इंद्रसेन सिंह पुत्र हरि नाम सिंह व सूरज शुक्ला पुत्र अवधेश निवासी ग्राम ताशीपुर द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्रता की जांच करने का अनुरोध किया गया, इसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा परियोजना निदेशक डीआरडीए को प्रकरण को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सुंदरलाल पुत्र पुत्तीलाल निवासी पीठापूरवा खुर्दमऊ द्वारा सिंचाई हेतु गांव की सीमा पर नहर पटरी पर 8 इंची कुलाबा डलवाए जाने का अनुरोध किया गया इसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 311 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर ही 42 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Also Read –Ashutosh Brahmachari Attack: शंकराचार्य पर केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, ट्रेन के टॉयलेट में छिप बचाई जान

तहसील सिरौलीगौसपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 65 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया

इसी प्रकार तहसील रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 07 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Also Read –S Jaishankar statement Iran ship: ईरान का नौसैनिक जहाज भारत पहुंचा! बढ़ते तनाव के बीच कोच्चि में डॉकिंग पर जयशंकर का बड़ा बयान

तहसील रामनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। (UP News) जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 06 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 04 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 02 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें