Barabanki: जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

Barabanki: बाराबंकी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनंाकित-14.03.26 के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 07.03.26 को जनपद बाराबंकी के विभिन्न विभागों को शामिल करते हुये कार जागरूकता रैली निकाली गई। (Barabanki) जिसे श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश ने सुबह 10ः00 बजे न्यायालय गेट संख्या-1 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी, जिसमें जेब्रा पार्क, नबी गंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा और पुलिस लाइन मुख्य रहे। इन क्षेत्रों में रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आखिर में जनपद न्यायालय के गेट संख्या-2 पर पहुँचकर इसका समापन हुआ। रैली में शामिल वाहनों पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं उनके उनके विभागों के नामों के बैनर लगाये गये थे।

श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश द्वारा अवगत कराया गया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है। (Barabanki) इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने अपने विभागों से संबंधित विवादों को आपसी सहमति एवं सुलह समझौते से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि आम जनमानस अपने अधिक से अधिक मामलों (राजस्व, बिजली, बैंक, यातायात चालान एवं अन्य वैकल्पिक विवाद) का निस्तारण संबंधित विभागों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकते हैं।

Also Read –UP News: तहसील सिरौलीगौसपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

इसक अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा बैठक में लोक अदालत में निस्तारण हेतु लंबित मामलों की प्रगति आख्या की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त मामलों को लोक अदालत में रखा जाएगा, जिससे आम जनता को उनके मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान मिल सके। (Barabanki) समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/नोडल अधिकारी प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/नोडल अधिकारी पुलिस, अग्रणी बैंक प्रबन्धक/नोडल अधिकारी बैंक के अतिरिक्त अन्य विभागों के नोडल अधिकारी, बैंकों के नोडल अधिकारी उपस्थित हुये।

Also Read –S Jaishankar statement Iran ship: ईरान का नौसैनिक जहाज भारत पहुंचा! बढ़ते तनाव के बीच कोच्चि में डॉकिंग पर जयशंकर का बड़ा बयान

श्रीमती शिवानी रावत सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी लोक अदालत हेतु तैयार कराये गये पोस्टर, बैनर, हैण्डबिल इत्यादि को प्राप्त कर उसके द्वारा जन जन तक लोक अदालत की सूचना पहुंचाने के लिए सहयोग दिये जाने की अपील की गई। (Barabanki) इसके अतिरिक्त अधिकार मित्र (पी0एल0वी0), बैंक मित्र, लॉ कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, कार, मोटरसाइकिल व साइकिल जागरूकता रैलियों के आयोजन की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से निस्तारण करवाएं तथा न्याय पाने की इस सरल प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें