Barabanki: ₹50 लाख से अधिक की परियोजनाओं पर डीएम सख्त, निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

Barabanki: बाराबंकी, 12 मार्च। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन के साथ जनपद में संचालित ₹50 लाख से अधिक लागत वाली समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की।

जिलाधिकारी ने परियोजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, मानक अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। (Barabanki) निर्माण कार्यों में लापरवाही, विलंब अथवा अधोमानक सामग्री के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों एवं अभियंताओं के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। (Barabanki) साथ ही निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 8.39.11 PM

Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को रेणुकूट में 55वें सुरक्षा सप्ताह का सफल समापन, रिडक्शन प्लांट की टीम बनी चैम्पियन

बैठक के दौरान जिन प्रमुख निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें—
बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर एवं नवाबगंज में निर्माणाधीन आईटीआई भवन, भिटरिया में बस स्टेशन, रामसनेहीघाट स्थित कल्याण मंडप, राजकीय पॉलिटेक्निक बाराबंकी में छात्रावास निर्माण, सतरिख की राजकीय पौधशाला, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तीरगांव में ट्रांजिट हॉस्टल, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत सरकारी कृषि फार्म, जीजीआईसी देवा, डायट गणेशपुर में फाउंडेशन कार्य, बनीकोडर स्थित बुढ़वाबाबा मंदिर में कराए जा रहे कार्य, थाना जैदपुर, सतरिख, आरएस घाट, देवा एवं मसौली के निर्माण कार्य सहित अन्य समस्त परियोजनाएं शामिल रहीं।

Barabanki: निर्माणाधीन परियोजनाओं पर कार्यदाई संस्था का विवरण किया जाए अंकित

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं पर कार्यदाई संस्था के संबंधित अभियंताओं का नाम और मोबाइल नंबर तथा नोडल अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर अंकित किया जाए।

Also Read –Akshay Kumar Vidya Balam Movie: भूल भूलैया के बाद फिर एक साथ नजर आएगी अक्षय कुमार और Vidya Balan की जोड़ी

निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का किया जाए रजिस्ट्रेशन

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में लगे सभी श्रमिकों का श्रम विभाग के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन स्थल पर समस्त व्यवस्थाएं और सुरक्षा मानक सुनिश्चित हो

जिलाधिकारी ने कहा कि कंस्ट्रक्शन साइट पर सभी व्यवस्थाएं और सुरक्षा मानक सुनिश्चित होने चाहिए। गत बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में सुरक्षा मानकों से संबंधित बैठक में एक प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन साइट पर सेफ्टी हेलमेट, ग्लव्स व फायर सेफ्टी आदि रखी जाए। (Barabanki) जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिस अधिशासी अभियंता का जो क्षेत्र है, वह सुनिश्चित करें कि उसके क्षेत्र की सड़क की स्थिति ठीक रहे। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड, सीडी-1, सीडी-3), जल निगम, बाढ़ खंड, नेडा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के तकनीकी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें