UP News: बाराबंकी में किसान यूनियन का दबाव, जेई हटे, दरोगा पर कार्रवाई की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मनोज कुमार

UP News: जनपद बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव द्वारा जारी एक वीडियो ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। वीडियो में उन्होंने कुर्सी थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले को उठाते हुए जेई विकास शुक्ला पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

कमलेश यादव ने दावा किया कि जेई विकास शुक्ला के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं और हाल ही में एक किसान ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज कराया है। (UP News) उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि जेई की गिरफ्तारी नहीं हुई और ओदार चौकी इंचार्ज गौरव सिंह को सस्पेंड नहीं किया गया, तो 26 मार्च को बड़ी संख्या में किसान कुर्सी थाने का घेराव करेंगे।

WhatsApp Image 2026 03 26 at 8.11.59 AM 1

Also Read –Dhurandhar 2 Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार ने धुरंधर 2 को कहा- एडल्ड फिल्म, चल रही है ना फिल्म, वीडियो हुआ वायरल देखें

वीडियो में गौरव सिंह पर अभद्रता का आरोप भी लगाया गया, जिससे मामला और गरमा गया। (UP News) इस चेतावनी के बाद बाराबंकी प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल कमलेश यादव से संपर्क कर उन्हें मनाने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और घेराव कार्यक्रम स्थगित करने का अनुरोध किया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद कमलेश यादव ने अपना घेराव का निर्णय वापस ले लिया। (UP News) उन्होंने बताया कि जेई विकास शुक्ला को हटा दिया गया है, जबकि दरोगा गौरव सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडिशनल अधिकारी विकास चंद्र त्रिपाठी से वार्ता हुई है और जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।

Also Read –UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न जारी, न बारिश जा रही, न गर्मी आ रही, जानिए आज का पूरा हाल

बुधवार को कमलेश यादव ने कार्तिकेय सिंह (उप जिलाधिकारी, फतेहपुर) को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। (UP News) इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि किसानों के मुद्दों को लेकर संगठन अब आक्रामक रुख अपनाने लगा है, जिससे प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें