UP News: बाराबंकी में रामोत्सव का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर ‘रामोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खंड निंदूरा के ग्राम अटहरा में शनिवार को विहिप खंड अध्यक्ष नरेंद्र साहू के नेतृत्व में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में माताओं, बहनों एवं हिंदू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। (UP News) कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ।

WhatsApp Image 2026 03 28 at 2.20.27 PM 1

ये भी पढ़ें –UP News: बाराबंकी में 48 घंटे में हत्या का खुलासा: सगी बहन समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर जिला धर्म यात्रा प्रमुख रमाकांत बाजपेई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। (UP News) उन्होंने बताया कि अयोध्या में राजा के रूप में दायित्व निभाने वाले श्रीराम, वनवास के दौरान अपने आदर्शों और मर्यादा के कारण ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहलाए। उन्होंने निषादराज, केवट और कोल-भील जैसे समाज के विभिन्न वर्गों से मित्रता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया तथा बिना भेदभाव के शबरी के जूठे बेर ग्रहण कर समानता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा यह रामोत्सव कार्यक्रम 15 मार्च से 30 मार्च 2026 तक सभी प्रखंडों, गांवों और मोहल्लों में आयोजित किए जा रहे हैं। (UP News) इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, हिंदू समाज को एकजुट करना और भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है।

ये भी पढ़ें –Manisha Rani Video: मनीषा रानी को बॉर डांसर समझकर इवेंट मैनेजर ने दिया धक्का सामने आया वीडियो देखें

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, शोभायात्रा एवं राम दरबार का पूजन भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रखंड मंत्री आशीष सोनी, बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, रितेश गुप्ता, अरविंद यादव, रवि गुप्ता, मनोज रावत, रमेश रावत, प्रदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें