Junior NTR Birthday: जूनियर एनटीआर साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। उन्होंने बचपन में ही फिल्मों में अपना करियर शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म बाल कलाकार के तौर पर थी। तो वहीं Junior NTR आज अपना 43वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी अपकमिंग फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज किया गया है। जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। Junior NTR की फिल्म Dragon का टीजर दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन आज हम Junior NTR की फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि उनके जीवन के कुछ ऐसे पहलुओं के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
Junior NTR Birthday: जूनियर एनटीआर बर्थडे स्पेशल
जूनियर एनटीआर का पूरा नाम क्या है
जूनियर एनटीआर का पूरा नाम Nandamuri Taraka Rama Rao है। उनको लोग तारक राम के नाम से भी जानते हैं। तो वहीं उनके फैंस उनको तारक और टाइगर के निक नेम से बुलाते हैं।
जूनियर एनटीआर के पिता कौन हैं?
जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1983 को हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ है। जूनियर एनटीआर के पिता का नाम Nandamuri Harikrishna है। जूनियर एनटीआर के पिता एक्टर और पॉलिटिशियन थे। जिनका देहांत 2018 में एक रोड एक्सीडेंट में हो गया था। जिसेक बाद Junior NTR पूरी तरह से टूट गए थे। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला
Also Read –Dragon Movie Cast Fees: ड्रैगन मूवी के लिए एनटीआर ने लिया आरआरआर से तीन गुना ज्यादा फीस
जूनियर एनटीआर के पिता का नाम नंदमुरी हरिकृष्णा है। उनके पिता ने दो शादियाँ की है। पहली शादी 22 फरवरी 1973 को लक्ष्मी कुमारी से किया। जिनसे उनके दो भाई और एक बहन हैं। जिनका नाम कल्याण राम और जानकी राम है, बेटी का नाम सुहासिनी है। तो वहीं उनके भाई जानकी राम का देहांत 2014 में एक रोड एक्सीडेंट के दौरान हो गया। तो वहीं जूनियर एनटीआर के पिता ने दूसरी शादी 1981 में कुंडापुर की कन्नड़ निवासी शालिनी भास्कर राव से की थी। जोकि जूनियर एनटीआर की माँ हैं। Junior NTR के दादा का नाम एनटीआर रामा राव था। जोकि एक अभिनेता और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। तो वहीं नंदामुरी बालकृष्ण जोकि साउथ के एक प्रसिद्ध एक्टर हैं। उनके चाचा हैं। जूनियर एनटीआर की पत्नी का नाम लक्ष्मी प्रणथी है। जोकि रियाल्टर बिजनेसमैन श्रीनिवास राव की बेटी हैं। जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का जन्म 2014 में हुआ जिनका नाम अभय राम, छोटे बेटे का जन्म 2018 में हुआ जिनका नाम भार्गव राम है।
Also Read –Kheti Movie First Look: Jackie Shroff की नई हॉरर फिल्म ‘Kheti’ का फर्स्ट लुक रिलीज
जूनियर एनटीआर किस धर्म को मानते हैं
जूनियर एनटीआर का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ है। तो वहीं जूनियर एनटीआर के पिता कम्मा जाति से संबंध रखते हैं। जोकि आंध्रप्रदेश के प्रभावशाली कृषि समुदाय से संबंधित है। तो वहीं उनकी माता कर्नाटक के ब्रह्माण परिवार से संबंध रखती हैं।
जूनियर एनटीआर कितने पढ़े-लिखे हैं
जूनियर एनटीआर ने हैदराबाद के विद्यारण्य स्कूल से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने सेंट मैरी कॉलेज, हैदराबाद से पूरी की है। इसके अलावा उनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है।















