रिपोर्ट -मनोज कुमार
UP News: बाराबंकी, 15 जुलाई, 2026। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क, फतेहपुर (बाराबंकी) में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 113 वैवाहिक जोड़ों का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा जी, विधायक कुर्सी रहे, जिनकी अध्यक्षता में समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती पूनम कनौजिया (जिला पंचायत सदस्य), श्री शील रत्न मिहिर (जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), श्री रजनीश वर्मा (जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), श्री सरोज वर्मा (जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), श्री रंजीत लोधी (मण्डल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, फतेहपुर), श्री करूणा शंकर शुक्ला (मण्डल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बेलहरा), श्री योगेन्द्र पटेल (मण्डल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, निन्दूरा), श्री राकेश रमन (उप निदेशक, समाज कल्याण, अयोध्या मण्डल), पशु चिकित्सा अधिकारी हैदरगढ़, संबंधित विकास खण्डों के नोडल अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), संबंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी, विभिन्न समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों के पत्रकार, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान माननीय विधायक श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा जी ने नवविवाहित युगलों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से संचालित यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई है। जिन परिवारों की बेटियों का विवाह आर्थिक अभाव के कारण संभव नहीं हो पाता था, उनके लिए यह योजना सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का माध्यम बनी है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की कोई भी वयस्क बेटी केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण अविवाहित न रहे। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि को ₹51,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए जनपद एवं प्रदेशवासी माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता एवं उपहार सामग्री भी प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अतिथियों ने नवदंपतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।








