Jaipur Newborn Baby Murder: तीसरी बेटी होने से नाराज पिता ने अस्पताल में ही ले ली 13 घंटे की मासूम की जान, इस घटना ने झकझोर दिया

Facebook
X
WhatsApp

Jaipur Newborn Baby Murder: राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित निम्स अस्पताल (NIMS Hospital) में एक पिता ने अपनी महज 13 घंटे की नवजात बेटी (Newborn Baby) की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी तीसरी संतान भी बेटी होने से नाराज था।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Also Read –Lucknow Civil Court Attack: लखनऊ कोर्ट में हमला फिर फरारी…आरोपी वकीलों पर HC सख्त, पुलिस ने चार जिलों में फैलाया जाल, 10 टीमें जुटीं

Jaipur Newborn Baby Murder: सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुआ था बच्ची का जन्म

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र के बिछपड़ी निवासी 34 वर्षीय रवि कुमार यादव (Ravi Kumar Yadav) के रूप में हुई है। वह नीमराना की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड (Security Guard) के तौर पर काम करता है। जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार यादव ने 27 जुलाई को अपनी पत्नी कोमल (Komal) को प्रसव के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती कराया था।

28 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे सिजेरियन ऑपरेशन (Caesarean Delivery) के जरिए बच्ची का जन्म हुआ। दंपती की पहले से दो बेटियां थीं और तीसरी संतान भी बेटी होने से आरोपी मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

Also Read –Anti-Paper Leak Bill 2026: आज राज्यसभा में होगी अग्निपरीक्षा, लोकसभा से पास होने के बाद पूरे देश की नजर

रात 3 बजे अचानक बंद हुआ बच्ची का रोना तो हुआ शक

ऑपरेशन के बाद प्रसूता को आईसीयू (ICU) में रखा गया था। ऐसे में रात करीब 12 बजे नवजात बच्ची को देखभाल के लिए उसके पिता के पास छोड़ दिया गया। अस्पताल कर्मियों के अनुसार रात करीब 3 बजे तक बच्ची के लगातार रोने की आवाज आ रही थी। लेकिन अचानक रोना बंद होने पर नर्सिंग स्टाफ (Nursing Staff) को संदेह हुआ। जब स्टाफ ने बच्ची की जांच की तो वह मृत मिली। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ में आरोपी पिता ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने आरोपी रवि कुमार यादव से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी नवजात बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में नर्सिंग कर्मी सुनीता शर्मा (Sunita Sharma) की शिकायत पर चंदवाजी थाना (Chandwaji Police Station) में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी खड़े हो रहे सवाल

इस घटना के बाद निम्स अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। अस्पताल परिसर में नवजात बच्ची की हत्या जैसी वारदात होने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि वार्ड में पर्याप्त निगरानी क्यों नहीं थी। वहीं, मृत बच्ची के दादा मुरारी लाल (Murari Lal) अपनी पोती के शव को लेकर अस्पताल और थाने के बीच भटकते रहे, जिससे परिवार की पीड़ा और भी बढ़ गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच जारी

चंदवाजी थाना प्रभारी राजवीर सिंह (Rajveer Singh) ने बताया कि आरोपी रवि कुमार यादव से लगातार पूछताछ की जा रही है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम (Postmortem) कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें