Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, सी-फूड के डिब्बों में छिपाकर लाया था तस्कर

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के कब्जे से 1.677 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है। AIU ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यात्री ओमान एयर की फ्लाइट संख्या WY-265 से मस्कट होते हुए शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचा था। वह बैंकॉक से यात्रा शुरू कर लखनऊ आया था। AIU को यात्री और उसके सामान को लेकर पहले से खुफिया इनपुट मिला था। विमान के लखनऊ पहुंचते ही टीम ने संदिग्ध यात्री पर नजर रखनी शुरू कर दी।

Also Read –Thrissur Road Accident: त्रिशूर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर खड़े लॉरी से टकराई कार; 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Lucknow News: सी-फूड के टिन में छिपाया था गांजा

सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैग की गहन तलाशी ली गई। बैग में रखे सी-फूड के टिन के डिब्बों ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। संदेह के आधार पर जब डिब्बों को खुलवाया गया तो उनके भीतर छिपाकर रखा गया संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसकी पहचान हाइड्रोपोनिक गांजे के रूप में हुई। इसके बाद करीब 1.677 किलो मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया।

AIU ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी कीमत का विदेशी गांजा लखनऊ में किसे सौंपा जाना था।

Also Read –Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां

जांच एजेंसियां बैंकॉक से मस्कट और फिर लखनऊ तक जुड़े तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर इस खेप को रिसीव करने वाले व्यक्ति और इसके पीछे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें