Sitapur News: महमूदाबाद के सरैया स्टेशन दशहरा मेले में डांस का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज !

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में आयोजित दशहरा मेले के दौरान एक महिला कलाकार के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामपुर कला थाना क्षेत्र के सरैया स्टेशन स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में आयोजित दशहरा मेला महोत्सव का है।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.38.17 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसी दौरान महिला कलाकार के डांस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। वायरल पोस्ट में ‘चोली के पीछे क्या है’ और ‘कुआं में डूब जाऊंगी’ जैसे गानों पर डांस का उल्लेख किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि संबंधित वीडियो 25 अक्टूबर 2026 की रात का है। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता, कार्यक्रम के स्वरूप और आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा जारी है। मामले में आयोजन से जुड़े तथ्यों और वीडियो की पुष्टि होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लोकेशन- सरैंया ( सीतापुर )
रिपोर्टर- उत्तम कुमार गुप्ता

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें