Delhi News: विपक्ष की महारैली पर बीजेपी का तंज, कहा- रामलीला मैदान में लगेगा ‘ठगों का मेला’ !

Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: राजधानी दिल्ली में आज रविवार (1 नवंबर) को रामलीला मैदान में महारैली होने जा रही है। विपक्ष की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

वहीं, विपक्ष की महारैली को लेकर बीजेपी ने X पर एक पोस्ट डालते हुए निशाना साधा है। बीजेपी दिल्ली के ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा गया कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से लगने वाला है- “ठगों का मेला”, मकसद- अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश-विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह व अराजकता फैलाना।

विपक्ष की महारैली

आईएनडीआईए की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियां शनिवार देर रात तक चलती रही। मैदान में विशाल तिरंगे वाले दो दो मंच व पंडाल बनाए गए हैं, तो लोगों के बैठने के लिए 40-45 हजार कुर्सियां रखी गई हैं।

वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है, हालांकि रैली का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक का है, लेकिन मुख्य आयोजन दोपहर 12 बजे से अपराह्न चार बजे के बीच होगा।

जुटेंगे दिग्गज नेता

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा सहित आईएनडीआईए के तमाम घटक दलों के शीर्ष नेता एक साथ दोपहर 12:30 बजे से एक बजे के बीच आएंगे। इनका संबोधन होगा।

रामलीला मैदान में मुख्य मंच पर विपक्षी नेताओं के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है, जबकि गठबंधन के विभिन्न घटक दलों की प्रदेश इकाइयों के लिए अलग मंच तैयार किया है। मैदान के आसपास सफेद छतरियों वाले टेंट भी लगाए गए हैं। मिनी ट्रकों से कुर्सियां और अन्य सामान देर रात तक पहुंचाया जा रहा था। वहीं, वर्षा का पानी निकालने का काम भी रात तक जारी था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें