Barabanki News: दिनांक 01.11.2026 को वादिनी वंदना पत्नी ओमप्रकाश निवासिनी ग्राम बिंदौरा परसपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ने तहरीर दी कि उसकी बड़ी बहन मंजू पुत्री सेमई उम्र करीब 42 वर्ष निवासिनी ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी की भाई संदीप व भाभी शीतल ने ईंट से मारकर हत्या कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस/डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक- 03.11.2026 को मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 हत्याभियुक्तों 1. संदीप पुत्र सेमई, 2. शीतल उर्फ मायावती पत्नी संदीप निवासीगण ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गजपतिपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर हत्याभियुक्तों की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद ईंट को बरामद किया गया।
घटनाक्रम-
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त संदीप कुमार का मकान महादेवा कॉरिडोर में चला गया था, जिसके बदले में उसे मुआवजा (करीब 42 लाख रूपये) मिला था, अभियुक्त संदीप अपनी बहन को महादेवा कॉरिडोर में मिला पैसा नहीं देना चाहता था, इसी रंजिश के कारण संदीप व उसकी पत्नी शीतल उर्फ मायावती ने दिनांक 30.10.2026 को मन्जू की हत्या करने की योजना बनाई और दोपहर में जब मन्जू किचन में खाना बना रही थी, तभी दोनों पति-पत्नी ने मिलकर किचन में रखी ईंट से मन्जू के सिर और मुंह पर कई बार वार किया जिससे मंजू की मृत्यु हो गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. संदीप पुत्र सेमई निवासी ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
2. शीतल पत्नी संदीप निवासी ग्राम महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
1. 01 अदद ईंट
अपराधिक इतिहास
1.संदीप कुमार पुत्र सेमई निवासी महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
1.मु0अ0सं0-264/23 धारा-323/34/384/427/447/504/506 भादवि
2. मु0अ0सं0-583/24धारा-115(2)/351(2)/351(3)/352 बीएनएस
3. मु0अ0सं0-615/22 धारा-323/504/506 भादवि
4. मु0अ0सं0-372/2026 धारा-115(2)/351(3)/352 भादवि
5. मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस
6. मु0अ0सं0 141/2026 धारा 115(2)/352351(2) बीएनएस
2. शीतल उर्फ मायावती पत्नी संदीप कुमार महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
1.मु0अ0सं0 141/2026 धारा 115(2)/352351(2) बीएनएस
2.मु0अ0सं0-372/2026 धारा-115(2)/351(3)/352 बीएनएस
3.मु0अ0सं0 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस
पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
1. उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
3. हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज
4. हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह
5. का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर,
6. का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
1. नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
2. उ0नि0 श्री अभय कुमार मौर्या
3. हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार
4. का0 प्रवीण शुक्ला, का0 शैलेन्द्र कुमार
5. का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
थाना रामनगर
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरूण कुमार सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 रजनीश कुमार पाण्डेय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 विजय कुमार वर्मा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
4. का0 अविनाश कुमार, का0 यशपाल, का0 हिमांशू राजपूत थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
5. म0का0 स्वेच्छा पचौली, म0का0 साजुल नायक थाना रामनगर जनपद बाराबंकी









