Kanpur News: दीपावली पर सांसद रवि किशन को अनुपम मिश्रा ने भेंट की तलवार, दी शुभकामनाएं !

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने गोरखपुर से सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसद रवि किशन को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। इस दौरान आत्मीय संवाद के साथ कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सकारात्मकता, सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने सांसद रवि किशन को दीपावली की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दीपावली की शुभकामनाओं के साथ सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर भी सकारात्मक संदेश दिया गया।

संवाददाता- प्रवीण सिंह चंदेल, कानपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें