Bhilwara News: विश्व हिंदू परिषद का सदस्यता अभियान शुरू, भीलवाड़ा विभाग में 51 हजार नए कार्यकर्ता बनाने की तैयारी !

Facebook
X
WhatsApp

Bhilwara News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा तीन वर्ष में एक बार आयोजित किए जाने वाले हित चिंतक सदस्यता अभियान का शुभारंभ चित्तौड़ प्रांत के आसींद जिले स्थित मालासेरी डूंगरी से किया गया। यह स्थान भगवान देवनारायण की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की गई।

WhatsApp Image 2026 11 11 at 6.34.29 AM

विहिप के विभाग मंत्री विजय ओझा ने बताया कि अखिल भारतीय योजना के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए सदस्यों को संगठन से जोड़ते हैं। इसी क्रम में हित चिंतक अभियान का शुभारंभ केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के सदस्य दिनेश जी भाई साहब ने किया।

इस अवसर पर पूज्य महंत श्री रामकृष्ण दास जी महाराज त्यागी पाटन, श्री निवास दास जी महाराज त्यागी, मालासेरी डूंगरी मंदिर के पुजारी हेमराज जी पोसवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए देवनारायण भगवान के पुजारी एवं भोपाओं का सानिध्य रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हित चिंतक सदस्य बनाया गया।

WhatsApp Image 2026 11 11 at 6.34.30 AM

कार्यक्रम में केंद्रीय सह मंत्री आनंद जी गोयल, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी भाई साहब, प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी भाई साहब, प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह जी नागदा, प्रांत मंत्री कौशल जी गौड़, प्रांत सह मंत्री किशन जी गुर्जर, बाल मुकुंद जी शर्मा, विनीत जी तथा अजमेर विभाग के संगठन मंत्री बनवारी जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विभाग मंत्री विजय ओझा ने बताया कि सदस्यता अभियान 6 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। भीलवाड़ा विभाग में इस अभियान के तहत लगभग 51 हजार नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रखंडों में बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है।

लोकेशन- भीलवाड़ा ( राजस्थान )
संवाददाता- श्री राजाराम जैन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें