Kanpur News: कानपुर में नेशनल हाईवे पर धू-धू कर जली लग्जरी कार, सवारों ने कूदकर बचाई जान !

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ढूकापुर में नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुण्यवादा टोल प्लाजा के पास एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धू कर जलने लगी।

जानकारी के मुताबिक, कार में आग लगते ही उसमें सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने जलती हुई कार को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना के चलते हाईवे के आसपास काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान और घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ब्यूरो चीफ- प्रवीण सिंह चंदेल, कानपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें