Sultanpur News: छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने सीताकुंड घाट पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल !

Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur News: छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुल्तानपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सीताकुंड घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने छठ पूजा के दौरान घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के दृष्टिगत मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने मीडिया से बातचीत कर छठ पूजा को लेकर पुलिस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी साझा की।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।

रिपोर्टर- श्रीनाथ शुक्ला, सुल्तानपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें