Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शरद प्रजापति को ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा शरद प्रजापति को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन के प्रति उनके योगदान और सक्रियता पर विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति से ब्रज क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि शरद प्रजापति अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शरद प्रजापति की इस नियुक्ति को ब्रज क्षेत्र में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









