Hamirpur News: हमीरपुर में थाना समाधान दिवस, जनशिकायतों पर गंभीर हुए डीएम-एसपी, निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश !

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News: जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक ने थाना बिवांर पहुंचकर जनसुनवाई की। उन्होंने थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 11 14 at 3.49.37 PMWhatsApp Image 2026 11 14 at 3.49.16 PM

समाधान दिवस के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों और अन्य जनसमस्याओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने इन मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 11 14 at 3.49.27 PM

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले का प्रभावी समाधान किया जाए।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लोकेशन- हमीरपुर
रिपोर्ट- ब्यूरो चीफ पुनीत अवस्थी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें