Barabanki News: पिता की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे मां-बेटे को डंपर ने रौंदा, दोनों की मौत !

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहे के पास सोमवार तड़के करीब 6 बजे तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला। मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरख ब्लॉक के ग्राम पारादीपू निवासी बीज भंडार संचालक सर्वेश वर्मा (38) व उनकी माता शर्मावती (62) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि करीब आठ दिन पहले सर्वेश के पिता का निधन हो गया था। अभी 2 दिन पहले ही पिता जी की तेरहवीं संस्कार घर पर पूर्ण हुआ था। पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए सर्वेश अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घाट जा रहा था। इसी दौरान भानमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पूछताछ करने पर राहगीरों ने बताया कि दोनों के ऊपर से तीन डंपर लगातार निकल गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

एक तरफ पिता की मौत का गम,दूसरी तरफ अस्थियां विसर्जित करने निकले मां-बेटे की एक साथ मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। 2 बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। वहीं घरवालों ने चौराहे पर बनी पुलिस चौकी पर व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि भानमऊ चौराहे पर मिट्टी खदान में लगे डम्फरों का आतंक बना हुआ है।

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें