Noida News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महेश चौहान जी जिला अध्यक्ष चंद्रगराम जी, ओम वीर आवना जी, अशोक जी, अजय बाल्मीकि जी, अमित जी, पंकज जी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इसके साथ ही रामनिवास कन्नौजिया एवं बी.के. माथुर जी ने भी इस दुख की घड़ी में शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
लोकेशन: भाजपा कार्यालय, सेक्टर-116, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश)।
रिपोर्ट- राम सुमेर








