Kanpur News: गोविंद नगर में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की कार्यशाला संपन्न, संगठन को मजबूत करने का आह्वान !

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ के तहत आज गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित भाग्यराज पैलेस में एक विशाल सांगठनिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साईं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में बूथ स्तर तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नए मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर गहन मंथन किया गया।

WhatsApp Image 2026 11 21 at 4.13.09 PM

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए:

​झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साईं ने कहा: “लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक मतदाता और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करने का महाभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।”

​कानपुर के सांसद श्री रमेश अवस्थी ने कहा: “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से आम जनमानस का विश्वास भाजपा के प्रति और प्रगाढ़ हुआ है। गोविंद नगर विधानसभा के कार्यकर्ता अपनी कर्मठता से नए मतदाताओं को जोड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं।”

​गोविंद नगर विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी ने कहा: “गोविंद नगर का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। हमने संकल्प लिया है कि विधानसभा के हर बूथ पर नए और युवा मतदाताओं को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित हो सके।”

​विधानसभा प्रभारी श्री मलखान सिंह चौहान ने कहा: “संगठन की योजना को धरातल पर उतारने के लिए बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर निरंतर प्रवास और संवाद आवश्यक है। इस कार्यशाला से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।”
​
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनस उस्मानी ने कहा: “सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। अल्पसंख्यक समाज के युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।”

​बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री श्री आनंद जी ने कहा: “बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ सभी पदाधिकारियों को मतदाता सूची के एक-एक पन्ने पर बारीकी से कार्य करना होगा। यही हमारी विजय का सबसे बड़ा आधार बनेगा।”
​कार्यशाला में मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकेशन – कानपुर
ब्यूरो चीफ- प्रवीण सिंह चंदेल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें