सीएम योगी आज रहेंगे मुरादाबाद दौरे पर, इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का करेंगे निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुरादाबाद इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। देर रात जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ से राजकीय वायुयान से बरेली के लिए निकलेंगे। बरेली एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरेगा। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर में सवार होंगे। हेलीकॉप्टर बरेली से उड़कर सर्किट हाउस मुरादाबाद में उतरेगा।

बता दे कि मुख्यमंत्री इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुरादाबाद में काेरोना से बचाव के लिए क‍िए गए इंतजाम का जायजा लेंगे। वापस सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आनलाइन मीटिंग में जरिए मंडल के अन्य जिलाधिकारियों से कोरोना के हालात की जानकारी लेंगे। बैठक के बाद दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर से बरेली रवाना हो जाएंगे

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें