कोरोना से मुक्ति के लिए कहीं हो रहा यज्ञ तो कहीं मांगी जा रही दुआ

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्ति के लिए लोगों ने विशेष पूजा-इबादत भी शुरू कर दी। जाग्रति विहार सेक्टर नौ स्थित शिव मंदिर परिसर में मोहल्ले के लोगों ने हवन किया और भगवान से कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। शास्त्रीनगर में बच्चों ने हवन किया। हापुड़ रोड में कारी अफ्फान ने दुआ कराई।

जाग्रति विहार सेक्टर नौ शिव मंदिर परिसर में कराए गए हवन में मोहल्ले के लोगों ने आहूतियां डाली। भगवान से कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने, बीमार लोगों को जल्द सेहतमंद करने की प्रार्थना की। दूसरी ओर, हापुड़ रोड स्थित मस्जिद में नमाज में कारी अफ्फान कासमी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खात्मे और बीमार लोगों के सेहतमंद होने के लिए दुआ कराई।

इधर, सुधीर रस्तोगी और शिप्रा रस्तोगी ने दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्वास्थ्य लाभ करने के उपरांत  बाबा को चोला चढ़ाकर कोरोना रूपी वैश्विक महामारी को समाप्त करने और इस महामारी से अस्वस्थ हुए सभी लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की। देवेंद्र आर्य ने हवन किया और यज्ञ में बीमारी रोधक सामग्री से वैदिक मंत्रोचार के साथ आहूति देकर विश्व कल्याण की कामना की। शास्त्रीनगर एल ब्लाक में बच्चों ने हवन किया और विशेष आहूतियां देकर भगवान से कोरोना वैश्विक महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की। इधर, सेंट्रल मार्केट-जाग्रति विहार संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री जितेंद्र कुमार अट्टू ने कहा कि आज विश्व को इस विभिषिका से केवल यज्ञों के करने-कराने से ही मुक्ति मिल सकती है। भारत के अलावा कई अन्य देश भी भारतीय संस्कृति और यज्ञ की महत्ता को उत्तम बताने लगे हैं। यहां तक की चिकित्सक वर्ग भी कोराना मुक्ति के लिए यज्ञ को कारगर कहने लगे हैं। कहा कि यज्ञ सबसे अच्छा सेनेटाइजर है। यथा संभव सभी को घरों में यज्ञ करना चाहिए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें