महाराष्ट्र विधानसभा में सत्र के दौरान हंगामा, एक साल के लिए निलंबित किए गए बीजेपी के 12 विधायक

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज हंगामे के साथ शुरू हुआ। हंगामा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।  एक अधिकारी ने बताया कि 12 भाजपा विधायकों ने पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ बदसलूकी की, जिसके चलते उन्हें एक साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने भाजपा के इन विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर कर दिया गया। जिन 12 विधायकों को निलंबित किया गया है, उनमें संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकलकर, पराग अलवानी, हरीश पिंपले, योगेश सागर, जय कुमार रावत, नारायण कुचे, राम सतपुते और बंटी भांगड़िया शामिल हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें