सोनभद्र : आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज ने पौधारोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर लिया भाग

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश सरकार के तीस करोड़ पौधारोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम के अन्तर्गत हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में विद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में वृहद् वृक्षारोपण किया गया जिसके अन्तर्गत विद्यालय परिसर में सागौन, आँवला, जामुन, नीम, अर्जुन, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए।

इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शिक्षिका मीरा जायसवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान का स्वागत किया। इको क्लब प्रभारी सोमा जोशी ने कार्यक्रम के उद्देश्य व रूपरेखा से सभी को परिचित कराते हुए वृक्षों के संवर्धन और संरक्षण की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने वृक्षों के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही सभी से सदैव पेड़-पौधे लगाते रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

नोडल अधिकारी द्वारा संचालित वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक एस0 सी0 सिंह, के० बी० राय, राम जी गिरि, सुनील तिवारी, एच0 पी0 शुक्ला , डा० पी0 आर0 सिंह, अब्दुल माजिद खान, एच0 एन0 सिंह, जितेंद्र सिंह तथा अध्यापिका भारती झा के साथ-साथ कार्यालय सहायक एस0 एन0 चौबे तथा नवीन कुमार ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वारिका प्रसाद आदि के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें