मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री समेत 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Facebook
X
WhatsApp

पीएम मोदी के कैबिनेट का आज शाम छह बजे विस्तार होना है। इस विस्तार से पहले मोदी मंत्रीमंडल कई मंत्रियों पद से इस्तीफा दे दिया है। मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, बाबुल सुप्रियो समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षा राज्‍य मंत्री संजय धोत्रे, केमिकल्‍स और फर्टिलाइजर्स मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, महिला एवं बाल विकास राज्‍य मंत्री देबाश्री चौधरी, पर्यावरण राज्‍य मंत्री बाबुल सुप्रियो, ग्राहक मामलों के मंत्रालय में राज्‍य मंत्री रावसाहेब दानवे, जलशक्ति मंत्रालय में राज्‍य मंत्री रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे,थावरचंद गहलोत अपना इस्‍तीफा सौंप चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में जदयू के चार सदस्यों को जगह मिल सकती है। इनमें आरसीपी सिंह को कैबिनेट रैंक, चंद्रेश्वर प्रसाद, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट में मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह का भी प्रमोशन हो सकता है। जबकि अनुराग ठाकुर को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। उनकी जगह अश्वनी वैष्णव को वित्त राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

शाम 6 बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़कर 72 हो जाएगी। ज्योतिरादित्य स‍िंध‍िया, सर्बानंद सोनोवाल और नारायण राणे को मोदी कैब‍िनेट में बड़ी ज‍िम्‍मेदारी म‍िल सकती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें