मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

Facebook
X
WhatsApp

मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल होने के बाद आज (गुरुवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्षता में मंत्रिंडल की पहली बैठक हो रही है। बता दें कि नई कैबिनेट में 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट और 28 को राज्य मंत्रियों की जिम्मेदारी दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई कैबिनेट की पहली बैठक में कई मुद्दों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि इस बैठक में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए मंत्री भी शामिल हुए हैं, कोरोना के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग हो रही है।

आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट के विस्तार में 43 मंत्री पद की शपथ ली है, जिनमें 36 नए और 7 पुराने मंत्री शामिल रहे। इनमें से अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू समेत सात पूर्व राज्य मंत्रियों का कैबिनेट स्तर पर प्रमोशन किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक है, इसके अलावा शाम 7 बजे मंत्रिपरिषद की भी बैठक बुलाई गई है। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन एक के बाद एक होने वाली इन बैठकों को लेकर कुछ बड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

मालूम हो कि कैबिनेट के लिए शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला,12 मंत्रियों ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें