अमिताभ बच्चन बोले- अपनी नई साथी को लाना घर चाहता हूं, लेकिन…

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने बेहद क्यूट फोटोज का कोलॉज सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें एक प्यारी से पपी को अपने गोद में लेकर दुलार करते दिख रहे हैं. अमिताभ की गोद में पपी भी बड़े प्यार से लेटी हुई है. अमिताभ अपने इस नए साथी को अपने घर ले जाना चाहते हैं लेकिन ले नहीं जा पा रहे हैं. लेकिन उनकी क्या मजबूरी है इसे बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा दोनों ही नहीं समझ पा रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने पीले रंग के हुडी में अपनी फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है. इस कोलॉज को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में जो लिखा है उसे पढ़कर हर कोई सवाल कर रहा है. अमिताभ ने लिखा-‘सेट पर मेरा नया साथी…कोजी और मेरे हाथों में कंफर्टेबल..बहुत मन था इसे घर ले जाने का, लेकिन…
उनके इस पोस्ट पर बेटी श्वेता बचच्न ने लिखा ‘लेकिन ?’ तो नातिन नव्या नवेली ने लिखा ‘आपको उसे घर ले जाना चाहिए था’. भूमि पेडनेकर ने भी इस पोस्ट और फोटो पर हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार जताया है. एक फैन ने अमिताभ की मजबूरी पर फनी कमेंट करते हुए लिखा ‘जया मैडम डांटेगी’

बता दें कि अमितभा बच्चन इन दिनों बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रहे हैं. बिग बी ने अपने इस को-स्टार से इससे पहले भी मिलवाते हुए कहा था कि ‘मेरे को-स्टार हैं,कोई भी बात हो इनके कान जरूर खड़े हो जाते हैं’. फिल्म के सेट से इन दिनों लगातार अपने इस नए साथी संग फोटो शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कोरोना महामारी की वजह से रूक गई थी. अब हालात ठीक होने पर दोबारा शूटिंग हो रही है. इस फिल्म में साउथ की स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी काम कर रही हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें