देशव्यापी लॉक डाउन के बाद महंगाई ने जनजीवन को कई मायनों में प्रभावित किया है। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। देश मे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त है।

महंगाई से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। बढ़ती महंगाई को लेकर जनता चुप्पी साधे हुए है। पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने के लिए सरकार के पास विकल्प है। महंगाई के दौर में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा सहन करना पड़ रहा है। देश में महंगाई चरम पर है। लगातार मूल्य वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत एवं पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने लखनऊ की मलिहाबाद तहसील पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,डीज़ल-पेट्रोल व गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि,दलितों पर हो रहे अत्याचार,पत्रकारों पर हो रहे हमलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा









