लखीमपुर जाने से रोका तो लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे CM भूपेश बघेल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत मामले में सियासत गरम है. मामले में सभी विपक्षी दल लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं. वहीं सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया है. इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गिरफ्तार हो चुकी हैं. वहीं आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया है. सीएम भूपेश बघेल को एयरपोर्ट से बाहर आने पर रोक दिया गया, जिसके बाद विरोध में वह सीएम भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट के अंदर ही जमीन पर बैठकर धरना देने लगे.

वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया को एयरपोर्ट परिसर से बाहर कर दिया गया है. दोनों पूर्व सांसद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. एयरपोर्ट परिसर में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पूर्व सांसद पीएल पुनिया को प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

उधर लखीमपुर खीरी में प्रियंका गांधी को लेकर चल रहे कांग्रेसियों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने जिले की सीमाओं पर तो नाकेबंदी कर ही रखी है, अब शहर को भी चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दिया गया है. शहर के नवीन चौक, वैदेही वाटिका, नैपालापुर, काशीराम कॉलोनी, श्याम नाथ सहित बाहरी क्षेत्रों के अलावा शहर के अंदर भी जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं, ताकि धरना स्थल पर कम से कम भीड़ जुट सके और कानून व्यवस्था दुरुस्त रहें.

सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में बैरियर लगाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल भी लगा दिया गया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें