एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 150 को 5 अक्टूबर को रूट से डायवर्ट करना पड़ा था। लंदन से कोच्चि जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट को फैंकफर्ट में डायवर्ट करना पड़ा था। दरअसल फ्लाइट में एक महिला ने मिड एयर में ही बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद विमान तो डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक लंदन से दोपहर 1.21 बजे एयर इंडिया की विमान एएल 150 ने उड़ान भरी। विमान में बैठी एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालात क्रू मेंबर्स समझ गए। विमान में सवार 210 यात्रियों ने इस दौरान कैबिन क्रू के साथ पूरा सहयोग किया।
उन्होंने फौरन विमान में मौजूद 2 डॉक्टर्स और 4 नर्स से संपर्क किया, जो उसी विमान में सफर कर रहे थ। कैबिन क्रू और डॉक्टर्स की मदद से महिला की डिलीवरी करवाई गई। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के फौरन बाद महिला और बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाना जरूरी था, जिसके कारण विमान के रूट को डायवर्ट करने नजदीकी एयरपोर्ट फ्रैंकफर्ट के लिए डायवर्ट किया गया।
जिसकी जानकारी एयर इंडिया ने दी। जानकारी के मुताबिक महिला 7 महीने की गर्भवती थी। सफर के दौरान अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। हालांकि विमान में सफर कर रहे डॉक्टरों और नर्सों की मदद से महिला से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। वहीं डिलीवरी के बाद महिला को फ्रैंककर्ट के अस्पताल में भर्ती करवाकर उनकी शुरुआती जांच करवाई गई।
महिला ने बेटे को जन्म दिया है। चूंकि महिला को चिकित्सीय देखभाल की जरूरत थी इसलिए विमान को फ्रैंकफर्ट के लिए मोड़ दिया गया। महिला, नवजात और एक अन्य यात्री वहीं उतर गए और उन्हें फ्रैंकफर्ट के एक अस्पताल में ले जाया गया। बाद में विमान कोच्चि के लिए रवाना हो गया।
बता दें, एयर इंडिया की पालिसी के अनुसार 32 हफ्ते तक की गर्भवती महिला बिना किसी डॉक्टर के फिट टू फ्लाई सर्टिफिकेट का यात्रा कर सकती हैं। इससे अधिक समय होने पर गर्भवती महिला को पहले डॉक्टर से अनुमति लेनी होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने चेक-इन काउंटर पर करीब 29 सप्ताह की गर्भवती होने का एक डॉक्यूमेंट दिखाया था।









