बैंक मैनेजर दूल्हे ने दहेज में मिले 6 लाख रुपए लौटाए, असली वजह जानकर भर आई दुल्हन के पिता की आंखें

Facebook
X
WhatsApp

दहेज के लिए शादी तोड़ देना, पत्नी पर अत्याचार करना या फिर उसकी हत्या कर देने वाली खबरों के बीच ये खबर आपके दिल को कुछ सुकून दे सकती है। जहां दूल्हे ने दुल्हन के पिता की ओर से सगाई समारोह में दिए जा रहे छह लाख रुपए और चांदी के सिक्कों से भरा बैग सम्मान के साथ लौटा दिया। पहले तो दुल्हन के पिता अचरज में पड़ गए, लेकिन जब दूल्हे ने उनके सामने अपनी बात रखी तो उनकी आंखें भर आईं।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है। यहां रहने वाले सृजन द्विवेदी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनके पिता विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद से रिटायर्ड हैं। सृजन की शादी छतरपुर में रहने वाले विपिन बिहारी चौबे की बेटी अंशिका चौबे से तय हुई थी।

अंशिका के पिता महोबा तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात हैं। अंशिका के पिता ने शादी तय होने से पहले सभी लड़की पक्ष की तरह ही सृजन के परिवार से लेन-देन की बात की, लेकिन सृजन के पिता ने उनकी बात को टाल दिया। इधर, शादी की तैयारियां पूरी हो गई और सगाई का समय आ गया। सगाई वाले दिन अंशिका के पिता ने सृजन को एक थाली में 6 लाख रुपए और कुछ चांदी के सिक्के रख के दिए।

सृजन ने थाली से एक चांदी का सिक्का उठा लिया और उसमें रखा पूरा कैश अंशिका के पिता को सम्मान के साथ वापस कर दिया। अंशिका के पिता सृजन के पिता अरविंद को कैश रखी थाली सौंपने लगे तो उन्होंने कहा, ”हम लोग पैसों के लिए नहीं बल्कि एक बहू के लिए शादी कर रहे हैं। हमें आप अपनी लड़की दे रहे हैं, क्या ये छोटी बात है। मेरा बेटा इतना कमा लेता है कि वो आपकी लड़की को बहुत खुश रखेगा। हमें ये पैसे और दहेज नहीं चाहिए।”

दूल्हे और उसके पिता की बातें सुनकर दुल्हन के पिता की आंखें भर आईं। उन्होंने अपने दामाद को गले से लगा लिया। वहीं, सगाई में आए लोग सृजन और उसके परिवार के इस कदम की सराहना करने लगे। साथ ही, अपनी बेटी से कहा कि तुम्हें एक बहुत अच्छा परिवार मिला है, हमेशा सबका सम्मान करना। मौके पर मौजूद लोगों ने सृजन की जमकर तारीफ की। बता दें, सृजन और अंशिका की बीते 12 अक्टूबर को शादी हुई थी। शादी में भी सृजन और उसके परिवार ने दहेज नहीं लिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें