मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस में गुरुवार को शाहरुख खान के गिरफ्तार बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। स्पेशल कोर्ट ने एएसजी के आने के बाद आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू की। कोर्ट में एनसीबी ने दलील देते हुए कहा है कि आर्यन खान ने कोई-कोई नया-नया ड्रग्स लेना शुरू नहीं किया है, वह सालों से ड्रग्स ले रहे हैं। एनसीबी ने कहा कि अरबाज मर्चेंट और शिप से जो ड्रग्स बरामद हुई है, उसका सेवन आर्यन खान ही करने वाले थे, वो आर्यन खान के लिए ही था। एनसीबी ने अगर शिप वहां (मुंबई) से निकल जाता, पार्टी शुरू हो जाती तो सभी आरोपी ड्रग्स लेने वाले थे।
आर्थर रोड जेल अधीक्षक नितिन वायचल ने कोर्ट को बताया कि शाहरुख खान के बेटे और पांच अन्य लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन बैरक से कॉमन सेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
Post Views: 2









