पत्नी को चढ़ा इश्क का बुखार,पति-बच्चों को छोड़ पहुंची थाने, बोली- अपने प्रेमी के साथ रहूंगी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शादीशुदा और बाल बच्चेदार महिला को पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों का इश्क परवान चढ़ा तो बात महिला के पति तक पहुंच गई और घर में बवाल मच गया। मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि, महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसके मायके वालों को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया। पति ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।

पूरा मामला मेरठ जिले के नौचंदी थाने का है। मिली जानकारी के मुताबिक, रिठानी निवासी महिला की शादी चार साल पहले नौचंदी के जयदेवीनगर में हुई थी। महिला का पिछले कुछ समय से मोहल्ले के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर परिवार में विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद दंपती नौचंदी थाने पहुंच गया। वहां महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। उधर, पति ने अपनी पत्‍नी पर धोखेबाजी का आरोप लगाया।

तो वहीं, पत्‍नी का कहना था कि वह अब किसी भी कीमत पर पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह हर हाल में अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। महिला पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने काफी देर तक महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन जब महिला किसी भी तरह पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने उसके मायकेवालों को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया। पति ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें