मीरजापुर जिगना थाना क्षेत्र के जिगना से मिसिरपुर मार्ग पर ओवरलोडिंग गाड़ीयों का आवागमन जोरों से चल रहा है जोकि सीसी रोड का काम प्रगति पर है उधर देखने को मिल रहा है कि ओवर लोडिंग बालू लोड करके जबरदस्ती ले जा रहे हैं अधिकारियों का मानना है कि मानक से जादा बालू लोडीगं कर गाड़ियां अगर जाएगी तो नया सीसी रोड के चिथड़े उड़ जाएंगे वही जब इसकी शिकायत खनन अधिकारियों से हुई तो अधिकारियों द्वारा भी ओवरलोडिंग को बढ़ावा दिया गया और जो भी बालू खनन के माफिया हैं वह धड़ल्ले से बिना कांटा कराए मोटी रकम कमाने के लिए ट्रक और ट्रैक्टर पर ओवरलोडिंग का कार्य जारी रखें हैं इसी तरह बालू ओवरलोडिंग का सिलसिला चलता रहा तो हाल ही में निर्माण सीसी रोड के चिथड़े उड़ जाएंगे और जनता आने जाने के लिए परेशान होने लगेगी ओवरलोडिंग गाड़ियां जिगना थाने होकर गुजरती है लेकिन पुलिस प्रशासन की भी नजर ओवरलोड गाड़ियों पर नहीं पड़ रही है जिसके चलते धड़ल्ले से खनन माफिया और खनन विभाग के अधिकारी मोटी रकम कमाने के लिए ओवरलोडिंग गाड़ियों को छोड़ रहे हैं बालू खनन माफियाओं को जब इसके विषय में चर्चा की गई तो खनन माफिया पत्रकारों को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं अगर इसी तरह चलता रहा तो पत्रकारों पर अत्याचार होता रहेगा अगर ऐसे माफिया योगी सरकार में अपनी मनमानी करते रहेंगे तो पत्रकार जो कि भारत के चौथा स्तंभ कहे जाने वाले वह विफल हो जाएंगे अब देखना यह है कि इन भ्रष्टाचार खनन माफियाओं और खनन अधिकारियों के ऊपर कोई कार्यवाही होती है या योगी सरकार में यह खनन अधिकारी और खनन माफिया मिलकर पत्रकारों को धमकाते रहेंगे और धड़ल्ले से ओवरलोडिंग का कार करते रहेंगे.









