BSP MLA और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, सीएम योगी, मायावती ने जताया दुख

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार देर शाम निधन हो गया। वह वर्तमान में बीएसपी के टिकट पर आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से विधायक थे। बताया जा रहा है कि सुखदेव राजभर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह लखनऊ के चंदन अस्पताल में भर्ती थे, उन्होंने अंतिम सांस ली। राजभर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक ट्वीट में कहा, ”उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे। संसदीय नियमों एवं परम्पराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। बसपा सु्प्रीमो मायावती ने किया ट्वीट बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट में कहा, ”यूपी में बीएसपी की रही गठबंधन सरकारों में मंत्री व 2007 में बीएसपी की बनी पहली पूर्ण बहुमत की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे श्री सुखदेव राजभर जी के निधन की खबर अति-दुखद। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ”अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। ‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि!” यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ”पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक श्री सुखदेव राजभर जी के निधन का समाचार दु:खद है। आप वंचित समाज के लिए समर्पित रहे, आपका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें