बेलरायां खीरी: इंडो-नेपाल सीमा के बेलापरसुआ में पशुपालन विभाग ने लगाया कैम्प जिसमें सैकड़ों पशु पालकों ने अपने पालतू मवेशियों के टीके व जांचोपरांत चिकित्सकों ने मुफ्त में दवाइयां वितरण की जिससे पशु पालकों ने राहत की सांस ली।

आज रविवार को इंडो-नेपाल सीमा बेलापरसुआ में बाढ़ को देखते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप पशुपालन विभाग की तरफ से बाढ़ राहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिले से आए नोडल अधिकारी डॉक्टर नीतीश रॉय ने दर्जनों पशुओं को कृमि नाशक दवा एवं टीकाकरण का कार्य अपनी देखरेख में कराया नोडल अधिकारी डॉक्टर नीतीश राय ने बताया कि बेलापरसुआ में बाढ़ की स्थिति सामान्य है किसी भी पशु के विस्थापित होने की कोई जानकारी ग्रामीणों द्वारा नही दी गई। इस मौके पर नोडल अधिकारी के साथ तहसील प्रभारी डॉ अवधेश पटेल एवं ठगीराम राना व दर्जनों पशुपालक मौजूद रहे।
रिपोर्ट : चंद्रमोहन









