तालाबों और बंजर पर अवैध कब्जे को लेकर तहसीलदार से की शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली :  एक तरफ प्रदेश सरकार सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को रोकने को लेकर पुरजोर कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ दबंग भूमाफिया सरकारी जमीनों और सुरक्षित तालाब चरागाह पर अवैध कब्ज़ा बदसूरत जारी किए हुए हैं मामला ग्राम सभा जलालपुर मैं गाटा नंबर 356 354 स 356 मि तालाब को पाटकर मकान निर्माण किया गया तालाब पर अवैध निर्माण को लेकर ग्राम जलालपुर निवासी शिवकुमार ने तहसीलदार महाराजगंज को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया कि लगभग 3 बीघे के तालाब को बासुदेव पुत्र मिश्रीलाल निवासी जलालपुर ने मकान निर्माण करके अवैध कब्जा किया है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में तालाब पर अवैध अतिक्रमण को लेकर तहसील प्रशासन ने कब्जे के खिलाफ नोटिस देखकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की थी

इस बारे में ग्राम सभा जलालपुर के लेखपाल विवेक वर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि धारा 671 के तहत न्यायालय में कार्यवाही के उपरांत तालाब पर अवैध निर्माण को गिराया जाएगा इसी तरह विकासखंड बछरावां ग्राम सभा कसरावां में बंजर जमीन गाटा संख्या 973 मि 5 बिस्वा पर गांव के महेंद्र मिश्र पुत्र भैरव प्रसाद मिस्र द्वारा आवास निर्माण करके और खाली पड़ी बंजर जमीन पर 50 वर्षों से कब्जा दखल किए हुए हैं

इस अवैधकब्जे के विरुद्ध गांव के केश्वर ईश्वर मिस्र पुत्र स्वर्गी महादेव प्रसाद ने तहसीलदार महाराजगंज को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि अवैध बंजर जमीन पर निर्माण को हटवाया जाए और खाली बंजर जमीन पर 50 वर्षों से खेती कर रहे उसको खाली करवाया जाए और 50 वर्ष से अवैध कब्जे का जुर्माना भी वसूल किया जाए जबकि शिकायतकर्ता ने पूर्व में उप जिलाधिकारी महाराजगंज और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की थी जब इस बारे में कसरावां ग्राम के लेखपाल से जानकारी ली गई तो बताया कि मामला जानकारी में है शीघ्र ही 15c का वाद चलाकर जुर्माना वसूल किया जाएगा और जिस बंजर जमीन पर फसल ज्योति बोली जाती है उसको भी खाली कराया जाएगा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें