बाराबंकी : दीप उत्सव में रोशन करेंगे महिलाओं के हाथों बने दीये

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : सिरौलीगौसपुर, बंकी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी मोम के दीपक बनाए थे। महिलाओं को सशक्त करने के लिए एआरटीओ पंकज सिंह ने पांच हजार दीपक खरीदकर उनका हौसला बढ़ाया। अब महिलाएं और तेजी से दीपक बनाने का काम शुरू कर दिया है।

सिरौलीगौसपुर ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने 50 महिलाओं को मोम के दीये बनाने का प्रशिक्षण दिलाया था। अब यह महिलाएं मोम की दीपक बनाकर हुनरमंद बन गई हैं। माला, प्रीति, संगीता, गायत्री सहित 50 महिलाएं दीये बना रही हैं। ब्लाक पर भी एक स्टाल लगा दिया गया है, जहां दीये बेचे जा रहे हैं।

इन महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने भी 5000 दीये खरीदे हैं। भारी संख्या में एक साथ दीपक बिकने से महिलाओं में खुशी भी है और उत्साह भी। महिलाओं का सहयोग बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार, जिला मिशन प्रबंधक किशन लाल, ब्लाक प्रबंधक मो. इमरान दे रहे हैं। जिला मिशन प्रबंधक किशन लाल रावत ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस एंड फाइनेंशियल इंक्लूजन के माध्यम से सिरौलीगौसपुर में स्वयं सहायता समूह के खाता लेखक/बुक कीपर का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया गया। अब तक 100 से अधिक समूह के लेखाकार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। ब्लाक मिशन प्रबंधक मो. इमरान ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट, रखी मेकिग, मोम के दीपक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले माह में वासिग पावडर, टाय मेकिग पैकेट बंद चिप्स का प्रशिक्षण प्रस्तावित है।

कुम्हारों के पसीने से आकार ले रहे दीपक दीपावली त्योहार पर लोगों के घरों को रोशन करने के लिए बिक्री के लिए बनकर तैयार हो चुके हैं। कुम्हार इन दिनों घंटों अपने काम में जुटे हुए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें