दरोगा-सिपाही ने पिस्टल सटाकर जातिसूचक प्रयोग कर होमगार्ड को पीटा

Facebook
X
WhatsApp

प्रतापगढ़ : बाघराय थाना क्षेत्र पीआरवी में ड्राइवर के पद पर तैनात होमगार्ड को दरोगा और सिपाही की मनमानी में साथ न देना भारी पड़ा। गुस्साए दरोगा व सिपाही ने होमगार्ड को पिस्टल सटाकर धमकाया और फिर उसे जमकर पीटा। पीड़ित होमगार्ड ने थाने में शिकायत की लेकिन उसकी सुनी नहीं गई। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

लालगंज कोतवाली के पूरे निर्मल गिरधर गांव निवासी चन्द्रभान पुत्र महरानीदीन होमगार्ड है। उसकी ड्यूटी इस समय पीआरपी बाघराय में ड्राइवर की है। चन्द्रभान ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात वह पीआरवी की गाड़ी लेकर दरोगा, सिपाही के साथ ड्यूटी पर था। जैसे ही वह लोग हरदो पट्टी से नारंगपुर रोड पर पहुंचे, तभी दरोगा और सिपाही ने आराम करने के लिए पीआरवी गाड़ी को ईंट भटठे के पास रोकने के लिए कहा। होमगार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए वहां की बजाय ड्यूटी प्वाइंट पर गाड़ी रोकने की बात कही। आरोप है कि इस पर झल्लाए दरोगा और सिपाही ने होमगार्ड को पिस्टल सटाकर बोले चमार साले मार डालूंगा जाति सूचक गालियां देते हुए पीटा। होमागर्ड ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया तो आरोपित दरोगा उसे एम्बुलेंस से भी नहीं जाने दे रहे थे। एम्बुलेंस ड्राइवर ने उसे किसी तरह सीएचसी भेजा। पीड़ित ने कार्यवाही करने की मांग की है और न्याय की गुहार की है

रिपोर्ट- अमरनाथ यादव

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें